फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dalit's corruption schemes

दलितों की योजनाओं में हो रहा है भ्रष्टाचार

Tue, 18 Oct 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Tue, 18 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में वक्ताओं ने कांग्रेस पर दलितों की उपेक्षा कर आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार से मिल रहे स्पेशल कंपोनेट प्लान, छात्रवृत्ति समेत कई योजनाओं के बजट में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने 2017 के विधानसभा में पार्टी को जीत दर्ज करवाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


चमियाला में आयोजित एससी सम्मेलन में पहुंचे मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मगन लाल शाह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष शाह ने कहा कि भाजपा गरीब, दलितों के विकास के लिए हमेशा कटिबद्ध रही है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा दलितों व पिछड़ों को केवल वोट बैंक समझ कर गुमराह किया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार दलितों के विकास के लिए पर्याप्त बजट दे रही है, लेकिन राज्य सरकार की नाकामियां के कारण बजट का वंचित वर्ग के हित में इस्तेमाल नहीं हो रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख धनीलाल शाह ने कहा कि वर्षों तक कांग्रेस में रहने पर भी सम्मान नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शक्ति लाल शाह, जिलाध्यक्ष चमन लाल शाह, प्रेमलाल त्रिकोटिया, अचला खंडेवाल ने कहा कि कई लोग अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर मोर्चा के जिला महामंत्री रोशन आर्य, चंद्र किशोर मैठाणी, जयवीर मियां, लाल परोपकारी, परमवीर पंवार, प्रमोद बिष्ट, रामकुमार कठैत, आनंद सिंह, प्रताप सजवाण, संदीप रावत, गजेधर प्रसाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed