फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dairy and bakery started for women self help group in Mandar

मंदार में महिला स्वयं सहायता समूह के लिए डेरी और बेकरी शुरू

Fri, 01 Apr 2022 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Dairy and bakery started for women self help group in Mandar
जाखणीधार ब्लाक के मंदार में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत डेरी और बेकरी प्रोजेक्ट शुरू किया गया। गांव की महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना का शुभारंभ करते हुए ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। अभी तक क्षेत्र के 35 लोगों को बकरी पालन के लिए 28-28 हजार रुपये दिए गए हैं। 30 और लोगों को भी शीघ्र ही धनराशि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रमुख सुनीता ने बताया कि बेकरी की बिल्डिंग मनरेगा से छह लाख रुपये की लागत से बनाई गई है, अस्थायी भवन पर शुरू की गई डेरी की बिल्डिंग भी जल्द तैयार हो जाएगी। दोनों प्रोजेक्ट के लिए सात-सात लाख रुपये की मशीनें पलायन रोकथाम योजना से लगाई गई हैं। प्रमुख ने कहा कि मंदार क्षेत्र के चार स्कूलों में 29 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। कृषि-बागवानी को बढ़ावा देने के लिए भी कृषि विभाग से 12 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। बीडीओ सुंदर सिंह नेगी ने बताया कि आकाश स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 30 महिलाएं डेरी में दूध, दही, पनीर, घी और मंदार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सात महिलाएं बेकरी में केक, बिस्कुट, नमकीन आदि का उत्पादन करेंगी। इस मौके पर प्रधान संगीता रावत, आजीविका मिशन की क्षेत्रीय समन्वयक वंदना रतूड़ी, अजीत नैनवाल, विजयपाल रावत, दिनेश लाल, किशोरी लाल, दर्शन सिंह रमोला, रमेश बगियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed