{"_id":"5de543d78ebc3e54b36afa9b","slug":"daily-diary-of-officer-employees-will-have-to-be-prepared-new-tehri-news-drn328001011","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि अधिकारियों और कर्मचारियों की अब तैयार होगी दैनिक डायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि अधिकारियों और कर्मचारियों की अब तैयार होगी दैनिक डायरी
विज्ञापन
अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के लिए श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने अधिकारियों-कर्मचारियों की दैनिक डायरी तैयार करने का निर्णय लिया है। दैनिक डायरी में अधिकारी और कर्मचारी अपने प्रतिदिन सुबह 10 से 5 बजे तक के रुटीन कार्यों का विवरण कुलपति को देंगे। कुलसचिव प्रत्येक सप्ताह एक दिन विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर छात्रों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इसके अलावा कुलसचिव, वित्त अधिकारी और परीक्षा नियंत्रक नियमित रूप से प्रतिमाह कुलपति के साथ बैठक कर उन्हें विवि की प्रगति के संबंध में लिखित रूप से अवगत कराएंगे।
श्रीदेव सुमन विवि के नवनियुक्त कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने सोमवार को विवि मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना विजन और मिशन बताते हुए कहा कि विवि की चुनौतियों को उन्होंने अवसर में बदलना है। यह तभी संभव होगा, जब सभी टीम भावना के साथ तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य करेंगे। कुलपति ने परीक्षा प्रणाली में आमूल चूल परिवर्तन कर शैक्षणिक कैलेंडर शीघ्र तैयार करने, प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा जल्द आयोजित करने, समय पर परीक्षा आयोजन और परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए। सेेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं का पाठ्यक्रम तैयार करने, पाठ्यक्रमों में संशोधन करने, नकल विहीन परीक्षाओं का संचालन, विवि के गोपेश्वर और ऋषिकेश कैंपस में शिक्षकों तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में कुलसचिव सुधीर बुडाकोटी, वित्त अधिकारी स्मृति खंडूरी, परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, डा. बीएल आर्य आदि उपस्थित रहे।