{"_id":"583db1614f1c1b051cde60fc","slug":"swift-driving-the-bus-driver-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज गति से बस चला रहा चालक हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज गति से बस चला रहा चालक हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश से टिहरी बौराड़ी आ रही बस के चालक के नशे में धुत होने और तेज गति से वाहन चलाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जबकि बस में सवार पैसेंजरों को दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि वाहन को सीज कर लिया गया है, जबकि चालक का मेडिकल कराया जा रहा है। नशे की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ डीएल निरस्त करने व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चंबा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बस ऋषिकेश से बौराड़ी आ रही थी। बताया गया कि मंगलवार शाम को बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी कि नशे में धुत चालक तेज गति से वाहन चला रहा है। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर बस को नागनी में रोक लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि बस को सीज कर दिया गया है, चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वाहन में 13 सवारियां थी, जिन्हें दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल में नशे की पुष्टि होने पर चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया गया कि चालक द्वारा खतरनाक ढंग से वाहन चलाने से डरे सहमे कई पैसेंजर रास्ते में ही उतर गए।