{"_id":"5a8318514f1c1bb2208b8ea0","slug":"15185410872-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी बनाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी बनाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो माह पूर्व लंबगांव थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बीते दिसंबर में एक व्यक्ति ने भदूरा पट्टी के गलियाखेत निवासी विपिन पोखरियाल (22) के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि गलियाखेत निवासी विपिन पोखरियाल ने उसकी बहन की फर्जी फेस बुक आईडी बनाकर आपत्ति जनक फोटो पोस्ट किए हैं। आरोपी युवक को जब लड़की के परिजनों ने ऐसा न करने को कहा, तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विपिन के खिलाफ आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी तब से फरार चल रहा था।
मोबाइल पर उसकी लोकेशन कभी दिल्ली और कभी चंडीगढ़ मिल रही थी। एसएसपी बिमला गुंज्यिाल ने पिछले माह मामले की जांच एसआई मौ. अकरम को सौंपी थी। जांच अधिकारी ने मंगलवार को आरोपी युवक को लंबगांव बाजार से गिरफ्तार किया। एसएसपी के पीआरओ सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को प्रतापनगर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया है।