फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Cricket is not a player in training district

क्रिकेट प्रशिक्षण में जिले का एक खिलाड़ी भी नहीं

Wed, 10 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 10 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

जिले के नव सृजित क्रिकेट बालक छात्रावास का संचालन 15 अगस्त से शुरू हो रहा है। निशुल्क दिए जाने वाले एक वर्षीय क्रिकेट के प्रशिक्षण के लिए चयनित पहले बैच में ही जिले के एक भी खिलाड़ी का चयन नहीं होने से खेल विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार ने युवकों को प्रशिक्षित करने के लिए जिले में आवासीय क्रिकेट छात्रावास स्वीकृत किया है, जिसमें प्रत्येक वर्ष अंडर 16 के 20 खिलाड़ियों को निशुल्क आवासीय समेत सभी सुविधाएं विभाग की ओर से दी जानी है। ताकि युवक क्रिकेट के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सके।
विज्ञापन


15 अगस्त से शुरू हो रहे प्रशिक्षण के पहले बैच के लिए फरवरी में ऊधमसिंह नगर में राज्यस्तरीय ट्रायल हुआ था, लेकिन इसमें जिले से एक ने भी प्रतिभाग नहीं किया। इसके पीछे ट्रायल की जानकारी खिलाड़ियों तक नहीं पहुंचने व पहली बार शुरू हो रहे प्रशिक्षण में मिलने वाली सुविधा के बारे में ज्ञात न कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिले के खिलाड़ियों के प्रतिभाग नहीं करने से एक वर्षीय प्रशिक्षण के लिए हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पहले वर्ष नरेंद्रनगर स्थित जीआईसी के मैदान में प्रशिक्षण और खेल विभाग के बैडमिंटन हॉल में बनाए गए चेजिंग रूम रहने की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण पर होने वाले करीब 30 लाख की धनराशि जिला योजना से खर्च की जाएगी। क्रिकेट प्रेमी विक्रम सिंह कठैत, कमल नयन रतूड़ी, रविंद्र सेमवाल आदि ने कहा कि प्रचार-प्रसार नहीं होने से लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।


क्रिकेट के लिए ऊधमसिंह में राज्यस्तरी ट्रायल हुआ था। जिले में ट्रायल को लेकर प्रचार-प्रसार जरूर हुआ होगा। जिले में अभी स्थानांतरण होकर आया हूं। जिला मुख्यालय में व्यवस्था होने तक 15 अगस्त से नरेंद्रनगर प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।
-कृष्ण कुमार, जिला खेल अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed