{"_id":"66d6e5dbff7140a35004b5e8","slug":"construction-work-on-lonatar-dhob-sari-road-will-be-investigated-dm-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-108599-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोणत्तर-डोब सारी सड़क पर हुए निर्माण कार्यों की होगी जांच : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोणत्तर-डोब सारी सड़क पर हुए निर्माण कार्यों की होगी जांच : डीएम
Tue, 03 Sep 2024 04:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के लोणत्तर- डोब सारी मोटर मार्ग पर हुए कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जनप्रतिनिधियों ने जांच कराने की मांग की है। मामले में डीएम मयूर दीक्षित ने लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी के ईई योगेश कुमार को निर्माण कार्यों की 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। जाम की समस्या से निपटने के लिए जाखणीधार बाजार के समीप नवाकोट रोड पर वाहन पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने बताया कि अब तहसील दिवस में दर्ज सभी शिकायतों को पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने बताया कि जाखणीधार बाजार के समीप नवाकोट रोड के पास पार्किंग निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है, जिसका प्रस्ताव जिला विकास प्राधिकरण को भेजा गया है।
गेंवली देवल के प्रधान हर्षमणी सेमवाल ने टिपरी- गेंवली पंपिंग योजना से नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होने, कुम्हारधार के किशोरी लाल अमोला ने जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए पानी के टैंक को ठीक करने, शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की मांग की, जिस पर डीएम ने जल संस्थान के ईई प्रशांत भारद्वाज को जांच कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा मंडल महामंत्री रामलाल रतूड़ी ने जाखणीधार बाजार में आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की गई। जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट ने टिपरी -कंडीखाल मोटर मार्ग पर बस सेवा शुरू करने की मांग की।
इस मौके पर सीडीओ डॉ.अभिषेक त्रिपाठी, पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसडीम संदीप कुमार, डीपीआरओ एमएम खान, एआरटीओ सत्येंद्र राज आदि मौजूद रहे।