{"_id":"61a22f5a5e26af37a36a6d5b","slug":"construction-of-polytechnic-college-started-in-balma-new-tehri-news-drn39718899","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालमा में पालीटेक्निक कॉलेज का भवन निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालमा में पालीटेक्निक कॉलेज का भवन निर्माण शुरू
विज्ञापन
नई टिहरी के बालमा में पॉलिटेक्निक के भवन निर्माण का शुभारंभ करते विधायक डा.धन सिंह नेगी।
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बालमा (नई टिहरी) के भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया। पांच करोड़ 89 लाख 71 हजार की लागत से एक साल के भीतर कॉलेज का भवन निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लंबे समय से भूमि विवाद के कारण कॉलेज का भवन निर्माण शुरू नहीं हो पाया था।
शनिवार को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बालमा गांव में पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। पूर्व में भूमि विवाद के कारण कॉलेज के निर्माण के लिए स्वीकृति धनराशि कार्यदायी संस्था ने किसी दूसरी कॉलेज के निर्माण पर खर्च कर दी थी। इसके बाद 2019 में कॉलेज की भूमि का सीमांकन करवाकर राज्य सेक्टर से भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति मिल पाई। निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक नेगी ने तय समय पर कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बगैर भूमि हस्तांतरण के लिए ही शिलान्यास करा दिया था। जिसका नतीजा रहा कि सरकार ने इसके लिए स्वीकृत धनराशि को कुमाऊं स्थित एक कॉलेज के निर्माण को पूरा के लिए ट्रांसफर कर दी। बताया कि ग्राम पंचायत के साथ मिलकर उन्होंने मामले का निस्तारण करवाया है।
इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, बालमा की प्रधान शैला नेगी, बुडोगी की प्रधान सुलोचना चौहान, नवाघर पूनम पंवार, महड गांव हर्षमणि भट्ट, डोबरा सुरेंद्र चमोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवराज सजवाण, मुन्ना भट्ट, बसंती नेगी, किशोर नेगी, दिनेश चमोली, जसपाल नेगी, रेणु चौहान, हरि पुंडीर, भूपेंद्र चौहान, बलबीर नेगी, गजेंद्र तोपवाल, लक्ष्मी डोभाल, जयपाल राणा आदि मौजूद थे।