{"_id":"674b0d89a174ee7d3f065866","slug":"construction-of-parking-did-not-start-even-after-dms-instructions-tehri-news-c-54-1-uki1003-109791-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ पार्किंग का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ पार्किंग का निर्माण शुरू
Sat, 30 Nov 2024 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 30 Nov 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। डीएम के निर्देश के 15 दिन बाद भी नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में पार्किंग का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग के निर्माण में देरी करने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल का कहना है कि करीब दो सप्ताह पूर्व डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने नौगांव के वार्ड नंबर दो में स्वीकृत पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया था। यहां पर करीब पौने दस करोड़ की लागत से मल्टीस्टोरी कार पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन डीएम के निर्देश के 15 दिन बाद भी उस पर कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग स्वीकृत होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि नगर क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही और देरी के कारण अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। व्यापार मंडल ने डीएम से मांग की है कि इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर पार्किंग का निर्माण शुरू करवाएं। कहा कि अगर जल्द ही कार्य शुरू नहीं होता है तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
इधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पन्नी लाल का कहना है कि निर्माण स्थल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऊर्जा निगम ने अभी तक बिजली की लाइन नहीं हटवाई है, उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। लाइन हटते ही कार पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।