फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress held a public protest rally demanding a CBI inquiry into the Ankita Bhandari murder case.

Tehri News: अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सीबीआई, कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली

Wed, 07 Jan 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 07 Jan 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Congress held a public protest rally demanding a CBI inquiry into the Ankita Bhandari murder case.
वीआईपी को बचाने के लिए प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही भाजपा सरकार : विधायक
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और वीआईपी को कठोर सजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रजाखेत में जनाक्रोश रैली निकाली। उन्होंने कहा कि वीआईपी का नाम सामने आने के बाद भाजपा सरकार को उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करना चाहिए।
रजाखेत में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में रजाखेत बाजार में जनाक्रोश रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटना से देवभूमि के लोगों को शर्मसार होना पड़ा है।
विज्ञापन

विधायक नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध में शामिल वीआईपी काे बचाने के लिए प्रदेश की जनता को कई तरह से भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है तो हत्याकांड की निष्पक्ष रूप से सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनाक्राेश रैली मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह राैतेला, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, प्यारी देवी, लक्ष्मी देवी, भीम सिंह, गंभीर सिंह ,विनाेद सिंह, पूर्णानंद, प्रधान खुशहाल सिंह गुनसाेला, आनंद सिंह, जाेत सिंह, शिव सिंह, विजय सिंह रावत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed