फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Condition of the Dalgaon Junior High School building: the roof rests on wooden supports.

Tehri News: डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

Mon, 22 Jun 2026 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 22 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Condition of the Dalgaon Junior High School building: the roof rests on wooden supports.
जर्जर भवन में पढ़ रहे बच्चों को लेकर अभिभावक चिंतित
विज्ञापन


घनसाली(टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में डालगांव का जूनियर हाईस्कूल भवन जर्जर है। बावजूद भवन में क्लास संचालित की जा रही है। स्कूल की छत और बरामदे में लगाई गई लकड़ी की टेक और फर्श स्कूल भवन की जर्जर स्थिति बयां कर रही है। भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता जताई है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने पर भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिससे खस्ताहाल स्कूल भवन में क्लास चलाने की मजबूरी बनी है।
डालगांव का जूनियर हाईस्कूल भवन खस्ताहाल स्थिति में है। भवन की छत पर लगी टिन की चादर जंग लगने से जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। बाहर बरामदे की छत रोकने के लिए लकड़ी की टेक लगाई गई है। स्कूल की अधिकतर फर्श भी उखड़ चुका है। बारिश होने पर तो क्लास रूम में पानी भर जाता है। बावजूद शिक्षा विभाग की जर्जर भवन की कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

विभागीय लापरवाही के कारण गांव के 20 छात्र-छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। प्रधान रुकमणि देवी का कहना है कि स्कूल भवन छात्र-छात्राओं के लिए कभी भी बड़ा खतरा बन सकता है। विभाग को नया भवन बनाने का प्रस्ताव कई बार भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में छत से इतना पानी टपकता है कि अंदर और बाहर एक जैसी स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि कभी तेज तूफान चलने पर अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। बावजूद शिक्षा विभाग समस्या को नजरअंदाज कर खतरे को न्योता दे रहा है। उन्होंने छात्र हित में शीघ्र ही भवन की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान में स्कूल भवन मरम्मत का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सितंबर-अक्तूबर में धनराशि मिलने की उम्मीद है। पैसा मिलते ही स्कूल भवन का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- सुमेर सिंह कैंतुरा, बीईओ भिलंगना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed