फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Condemnation motion passed for not reaching loniv officials

लोनिवि के अधिकारी नहीं पहुंचने पर निंदा प्रस्ताव पारित

Thu, 23 Dec 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Condemnation motion passed for not reaching loniv officials
जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में सवाल उठाते पंचायत सदस्य। - फोटो : NEW TEHRI
जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में लोनिवि, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग और ऊर्जा निगम के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। बीडीसी बैठक में लोनिवि थत्यूड़ के सक्षम अधिकारियों के उपस्थित न होने पर लोनिवि के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने अस्पताल में प्रसव न कराने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीडीसी बैठक ब्लॉक प्रमुख सीता रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पिछली बैठक में दर्ज शिकायतों का समाधान न होने पर सदस्यों ने रोष जताया। जिस पर ब्लॉक प्रमुख रावत ने अधिकारियों को सदन में उठाए गए सवालों को तय समय पर निस्तारित करने को कहा। बीडीसी सदस्य सुरेश चौहान ने डुंडा-फिडोगी मोटर मार्ग निर्माण से क्षतिग्रस्त खेतों का काश्तकारों को मुआवजा भुगतान करने, मार्ग पर मलबा हटाने, विनोद रावत ने ढाणा-लगड़ासू से मोटर मार्ग पर भीमल की चलौठी बस्ती के लोगों को चार साल से मुआवजा भुगतान न होने, पूनम ने थत्यूड़-कैंपटी मार्ग पर कोटी और मवाना के काश्तकारों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला उठाया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मस्तराम नौटियाल ने पिछले 20 सालों से कई शिक्षकों का एक ही जगह पर जमे रहने का मामला उठाया। दिगंबर सिंह ने विद्यालय भवन का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई। अनिल कैंतुरा ने जीआईसी म्याणी में संस्कृत, भूगोल विषय स्वीकृत करने की मांग उठाई। प्रधान कमलेंद्र रावत ने प्राथमिक विद्यालय खेड़ा में शौचालय निर्माण करने की। इस मौके पर विनोद रावत, बीना रावत, प्रधान अरविंद सकलानी, जेष्ठ प्रमुख सरदार सिंह कंडारी, कनिष्ठ प्रमुख समीर पंवार, बीडीओ राकेश मोहन नयाल, तहसीलदार धर्मवीर शाह, जिला पंचायत सदस्य कविता, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed