फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Concern expressed over increasing trend of drug addiction among youth

युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर जताई चिंता

Mon, 29 Nov 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Concern expressed over increasing trend of drug addiction among youth
पीजी कॉलेज नई टिहरी में एनएसएस इकाई और एंटी ड्रग समिति की पहल पर प्रजापिता ईश्वरीय विवि माउंटआबू की ओर से नशा मुक्ति के लिए मेरा उत्तराखंड व्यसन मुक्त जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर वक्ताओं ने चिंता जताई।
विज्ञापन

सोमवार को महाविद्यालय के सभागार में आयोजित व्यसन मुक्त कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डा. डीएस तोपवाल और श्रीदेव सुमन विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं को आगे बढ़ने से रोक रहा है। सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं की भी नशे खिलाफ अभियान की बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्य वक्ता प्रजापिता ईश्वरीय विवि के राजीव धवन ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति चिंताजनक है। भारत में 12 से 17 आयु वर्ग के सर्वाधिक 67 प्रतिशत बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशा एक ऐसी प्रवृत्ति है, जो शरीर को धीरे-धीरे गिरफ्त में लेता है। एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. पीसी पैन्यूली ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डा. वीपी सेमवाल, डा. इंदिरा जुगराण, डा. पदमा, डा. आशा डोभाल, डा. आरती, डा. पुष्पा, डा. मणिकांत सहाय, डा. जयेंद्र सजवाण, डा. बीडीएस नेगी, डा. ममता, डा. साक्षी शुक्ला, डा. अंकिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed