फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   College and polytechnic students get free bus service

कॉलेज व पॉलीटेक्नीक के छात्रों को मिले निशुल्क बस सेवा

Sun, 12 Dec 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
College and polytechnic students get free bus service
प्रतापनगर समग्र जन विकास समिति की बैठक में बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर क्षेत्र में पर्यटन, कृषि, बागवानी, उद्यानीकरण, राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, राजकीय पॉलिटेक्नीक ओखलाखाल और आईटीआई रजाखेत के छात्र-छात्राओं के आवागमन को निशुल्क बस सेवा समेत अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार को बौराड़ी में समिति की बैठक अध्यक्ष गुरु प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय पर 60 प्रतिशत से अधिक आबादी प्रतापनगर के लोगों की है। ऐसे में सभी को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए आगे आना होगा। डा. मनवीर नेगी ने महाविद्यालय अगरोड़ा, राजकीय पॉलिटेक्नीक ओखलाखाल और आईटीआई रजाखेत के छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए सेवा-टीएचडीसी से बस सेवा शुरू करने, सीएसआर मद की 20 प्रतिशत धनराशि बांध प्रभावित क्षेत्र के लिए खर्च करने की मांग की।
विज्ञापन

उद्यान विशेषज्ञ मेहरबान सिंह नेगी ने क्षेत्र के गांवों को चयनित का मॉडल विलेज बनाने, खेती-बागवानी और आजीविका संवर्द्धन के लिए बेहतर कार्य योजना बनाने की मांग की। त्रिलोक चंद रमोला ने कहा कि सभी प्रस्तावों को शासन-प्रशासन को भेजा जाएगा। उन्होंने सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देकर उनके निधन को राष्ट्र के लिए गहरी क्षति बताई। इस मौके पर नरोत्तम जखमोला, अरविंद नौटियाल, कैलाश रमोला, दिनेश मिश्रवाण, विजय शाह, वीरेंद्र रावत, बिजेंद्र रावत, भगवान सिंह पंवार, ओमप्रकाश रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed