फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Collection of lectures of Swami Ramathirtha started

स्वामी रामतीर्थ के व्याख्यानों का संग्रह कार्य शुरू

Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Collection of lectures of Swami Ramathirtha started
शांति का पाठ पढ़ाने वाले परमहंस स्वामी रामतीर्थ के अमेरिका, मिस्र और जापान आदि देशों में दिए गए व्याख्यान अब आमजन एक क्लिक में पढ़ सकेंगे। स्वामी रामतीर्थ मिशन ने विश्वभर में दिए गए ओजस्वी व्याख्यानों और हस्त लेखों का संग्रह कार्य शुरू कर दिया है। इन दुर्लभ व्याख्यानों को संग्रहित कर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

परमहंस स्वामी रामतीर्थ ने विश्वभर में वेदांत के माध्यम से प्रेम और शांति का प्रचार-प्रसार किया था। स्वामी रामतीर्थ जीवन में कड़े संघर्ष के बाद गणित के प्रोफेसर बने और बाद में संन्यास लेकर टिहरी को अपनी कर्मभूमि बनाया था। स्वामी रामतीर्थ के व्याख्यानों से दुनियाभर के सभी धर्मों के लोग प्रभावित हो गए थे। यही कारण है कि हिंदू और मुसलमान दोनों की उन पर समान प्रीति थी। मिस्र देश में उन्होंने मस्जिद में फारसी में व्याख्यान देकर एकता का पाठ पढ़ाकर अलग पहचान बनाई। स्वामी रामतीर्थ मिशन ने रामतीर्थ महाराज के जीवन और कृतियों के बिखरे हुए व्याख्यानों को सहेजने का कार्य शुरू कर दिया है। रामतीर्थ मिशन के काका हरिओम ने बताया कि बिना किसी छेड़छाड़ के सभी व्याख्यानों और हस्त लिखित पत्रों का संग्रह कार्य शुरू किया गया है। संग्रह कार्य पूरा होने के बाद इसे ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed