{"_id":"586d2f044f1c1b1c7e159e7a","slug":"code-of-conduct-after-the-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लागू होने के बाद भी हुआ सम्मेलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लागू होने के बाद भी हुआ सम्मेलन
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद बुधवार को घनसाली मुख्य बाजार में निवर्तमान विधायक भीमलाल आर्य की अगुवाई में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भीड़ को जुटाने के लिए लोक गायकों व कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। अलबत्ता यह पूर्व घोषित कार्यक्रम था, लेकिन एआरओ के सरकारी कार्य के लिए जिले से बाहर होने की वजह से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
बुधवार को निवर्तमान विधायक भीमलाल आर्य ने राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सम्मेलन में निवर्तमान विधायक आर्य के मौजूद रहने के बावजूद अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई। लिहाजा वह किसी मामले में न्यायालय में पेशी का बहाना बनाकर कार्यक्रम स्थल से चलते बने। उनके जाने के बाद भी सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर सुंदर सिंह रावत, विकास सेमवाल, राजेंद्र पाल परमार, विजय भंडारी, देव सिंह बिष्ट, लक्ष्मण आर्य, पूरण लाल, हीरालाल जोशी, धर्म सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। उधर, मामले में एआरओ तहसीलदार यशवीर सिंह रावत का कहना है कि सरकारी कार्य से जिले से बाहर होने के कारण इस बात की जानकारी नहीं है। अन्य कर्मचारियों को भेजकर जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस बाबत संपर्क करने पर निवर्तमान विधायक भीमलाल आर्य से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन