फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   CM Yogi Adityanath will make four smart rooms of Inter College

इंटर कॉलेज के चार स्मार्ट कक्ष बनाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Sun, 14 Nov 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will make four smart rooms of Inter College
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह देते हुए जीआईसी गजा के पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र खाती। - फोटो : NEW TEHRI
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गजा इंटर कॉलेज को चार स्मार्ट क्लास रूम बनाकर देंगे। सीएम योगी का गजा इंटर कॉलेज से पुराना नाता है। स्कूल के सहपाठी और वर्तमान में राइंका गजा अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती से मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने स्कूल में चार स्मार्ट क्लास बनाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

सीएम योगी गजा इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट टिहरी वन विभाग में सेवारत थे। 1987 में योगी ने हाईस्कूल की परीक्षा गजा से उत्तीर्ण की थी। इसलिए उनका टिहरी से खास लगाव रहा है। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2019 में तीन नवंबर को कोटी कॉलोनी में आयोजित रैबार कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्कूल के दिनों का जिक्र भी किया था। कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह खाती ने बीते 12 नवंबर को लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की। उनके साथ गजा इंटर कालेज से सेवानिवृत्त शिक्षक व यूपी निवासी एसपी सिंह ने भी खाती के साथ जाकर योगी को सीएम बनने के बाद आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

खाती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम में बनारस गए थे और वापसी में उन्होंने यूपी के सीएम से मुलाकात कर कॉलेज और क्षेत्र की समस्याएं बताईं। उन्होंने सीएम योगी को शॉल के साथ-साथ स्मृतिचिह्न के रूप में गजा नगर पंचायत का फोटो भेंट की। खाती ने बताया कि सीएम योगी और उन्होंने एक साथ हाईस्कूल की पढ़ाई की थी। बताया मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने उन्हें पूछा कि नगर पंचायत बनने के बाद गजा में विकास कार्यों में क्या-क्या परिवर्तन आया। पलायन की क्या स्थिति है। कहा कि तकनीकी युग में इंटरनेट, स्मार्ट क्लास का महत्वपूर्ण योगदान है। गजा इंटर कॉलेज में चार स्मार्ट क्लास रूम बनाकर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed