{"_id":"696a3ab1f51387342a0f6fe1","slug":"chhanan-village-of-jaunpur-also-joined-the-liquor-ban-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-116835-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जौनपुर का छनाण गांव भी शराबबंदी मुहिम में शामिल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जौनपुर का छनाण गांव भी शराबबंदी मुहिम में शामिल हुआ
Fri, 16 Jan 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर का छनाण गांव भी शराबबंदी मुहिम में शामिल हुआ
गांव में होने वाले किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं परोसी जाएगी शराब
थत्यूड़(टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम छनाणगांव ने शराबबंदी मुहिम में शामिल होते हुए गांव में होने वाले सभी मांगलिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। ग्राम पंचायत की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। प्रधान जीतमणि और पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला-पुरुषों और बुजुर्गों ने गांव में बढ़ती कुरीतियों पर चिंता जताते हुए संस्कृति संरक्षण पर मंथन किया। बैठक में तय किया गया कि शादी समारोहों की मेहंदी, चूड़ाकर्म, जन्मदिन पार्टी सहित किसी भी कार्यक्रम में शराब नहीं परोसी जाएगी। साथ ही दूल्हा-दुल्हन को पहनाई जाने वाली नोटों की माला सीमित रहेगी। पंचायत ने बारात में महिलाओं और छोटे बच्चों के मेहमान के रूप में जाने पर रोक, रात में डीजे का समय निर्धारित करने और शादी में बकरों के आदान-प्रदान की प्रथा पर भी प्रतिबंध लगाया है। पंचायत ने स्पष्ट किया कि निर्णयों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति और परिवार पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, रविंद्र रावत, मनजीत रावत, अतुल राणा, चमन सिंह रावत, पवन रावत, जयदेव रावत, अनीता देवी, सुलोचना देवी, सावित्री देवी और चमनी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे