फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Check bounce accused imprisoned for one year

चेक बाउंस के आरोपी को एक साल की कैद

Tue, 25 Feb 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Check bounce accused imprisoned for one year
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में अभियुक्त को एक वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 3 लाख 75 हजार का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड में 3 लाख 70 हजार आईपीसी की धारा 357 के तहत बतौर प्रतिकर परिवादी कंपनी ऋषि गंगा फाइनेंस को देने। 5 हजार रुपये बतौर जुर्माना राजकोष में जमा करने का आदेश दिए हैं। अर्थदंड न चुकाने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

परिवादी ऋषि गंगा फाइनेंस कंपनी के अधिवक्ता सोहन सिंह रावत ने बताया कि अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश निवासी राकेश प्रसाद सेमल्टी ने 2015 दिसंबर में व्यवसाय करने के लिए कंपनी की हिंडोलाखाल शाखा से दो लाख ऋण लिया था। 18 प्रतिशत ब्याज दर पर उसे यह ऋण चुकाना था, लेकिन ऋण लेने के बाद अभियुक्त ने दो साल तक कंपनी में ऋण का भुगतान जमा नहीं किया। कंपनी की ओर से उसे नोटिस जारी किया गया। मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार श्रीवास्तव की अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed