फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Char Dham Yatra: Team Deployed for Health Screening of Pilgrims

चारधाम यात्रा : यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए टीम तैनात

Wed, 06 May 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 06 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra: Team Deployed for Health Screening of Pilgrims
केंद्र पर प्राथमिक उपचार की सुविधा, गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भेजेंगे हायर सेंटर
विज्ञापन


घनसाली (टिहरी)। स्वास्थ्य विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग घनसाली में यात्रियों की सुविधा के लिए एक मेडिकल टीम तैनात की है। टीम में एक मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एक स्वास्थ्य कर्मी को शामिल किया गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य दिक्कतें आने पर वह कैंप में आकर स्वास्थ्य की जांच करा सकते हैं।
चारधाम की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंच रहे हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से कई यात्री केमुंडाखाल-अयारंकाखाल से घनसाली होते हुए केदारनाथ-बद्रीनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान अधिक ऊंचाई, मौसम में बदलाव और लंबी यात्रा के कारण कई यात्रियों की तबियत खराब हो जाती है जिससे यात्रियों के स्वास्थ्य जांच के लिए यहां घनसाली में भैंसवाड़ा पुल के पास स्वास्थ्य जांच केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

भिलंगना प्रभारी डॉ. उषा भट्ट ने बताया कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए घनसाली में भैंसवाड़ा पुल के पास स्वास्थ्य जांच केंद्र स्थापित किया गया है। यहां तीन डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है जिसमें मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम यात्रियों नियमित स्वास्थ्य जांच कर रही है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तुरंत उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed