{"_id":"66d44f0105161705ad099da6","slug":"chamba-was-the-winner-and-new-tehri-was-the-runner-up-in-the-sports-competition-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-108573-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: क्रीड़ा प्रतियोगिता में चंबा विजेता और नई टिहरी रहा उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: क्रीड़ा प्रतियोगिता में चंबा विजेता और नई टिहरी रहा उप विजेता
Sun, 01 Sep 2024 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उनियालसारी चंबा विजेता और नई टिहरी उप विजेता रहा। विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिलास्तर की सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे खिलाड़ी अब 7 से 9 सितंबर तक बापूगढ़ विकासनगर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में टिहरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के मैदान में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों के 229 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी की इशिका चौहान प्रथम, चंबा की आर्ची पुंडीर द्वितीय व सिया चौहान तृतीय रही। अंडर-19 बालिका वर्ग की भाल फेंक में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जाखणीधार की प्रियंका प्रथम, नैंसी द्वितीय और चंबा की राशिका तृतीय रही।
अंडर-17 बालक वर्ग के भाल फेंक में नई टिहरी का साहिल कुमार प्रथम, चंबा के अभिजीत रतूड़ी द्वितीय और भवान का अखिल सेमवाल तृतीय रहा। अंडर-19 बालक वर्ग त्रिकूद में चंबा का अभय नेगी प्रथम, रोविन द्वितीय और जाखणीधार का आदित्य लसियाल तृतीय रहा। अंडर-19 बालक वर्ग की लंबीकूद में चंबा का साकेत लेखवार प्रथम, नई टिहरी का अभिषेक द्वितीय व भूपेंद्र तृतीय रहा।
विज्ञापन
समापन पर संकुल प्रमुख इंद्रपाल सिंह परमार, सह प्रबंधक रामलाल नौटियाल, प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल, खुशीराम रतूड़ी, संकुल खेल प्रमुख केशवानंद मैठाणी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश चंद्र बहुगुणा, पूरण सिंह सरांशी, नरेश सैनी, संजय बगियाल, मुकेश शाह, राजेश नेगी, दिनेश सेमवाल, संजय भट्ट, लोकेंद्र चमोली, नीलम रतूड़ी, कुसुमलता भट्ट आदि मौजूद रहे।