फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chamba block won the cooking competition

पाक कला प्रतियोगिता में चंबा ब्लॉक ने मारी बाजी

Sat, 26 Mar 2022 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Chamba block won the cooking competition
नई टिहरी के होटल मैनेजमेंट संस्थान में पाक-कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती भोजनमाताएं। - फोटो : NEW TEHRI
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत भोजन माताओं को पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भोजन माता चंबा ब्लॉक की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान की सहायता से शिक्षा विभाग की पहल पर जिला स्तरीय भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चंबा प्रथम और नरेंद्रनगर द्वितीय रही। प्रतियोगिता में विशुद्ध गढ़वाली व्यंजन बनाए गए। होटल मैनेजमेंट संस्थान के निदेशक डा. यशपाल नेगी ने बताया कि भोजन माता पर स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक आहार पकाकर देने की जिम्मेदारी होती है। पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शरदा शर्मा और संस्थान के जसवंत जयाड़ा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह राणा, प्रदीप नेगी, कुलदीप सिंह, हितेश रमोला, उत्तम तोपवाल, हितेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed