Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Cash crops are damaged due to rain, farmers are worried

Tehri News: बारिश से नकदी फसलों को नुकसान, काश्तकार परेशान

Sat, 16 Aug 2025 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 16 Aug 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Cash crops are damaged due to rain, farmers are worried
प्रशासन से बरबाद हुई फसल के मुआवजे की मांग
विज्ञापन


थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नकदी फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। फसलों के खराब होने से काश्तकार परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

जौनपुर क्षेत्र के काश्तकार नकदी फसलों का अधिक उत्पादन करते हैं। गत 15 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शिमला मिर्च, बींस, टमाटर, गोभी और आलू आदि की फसलें खेतों में ही खराब होने लगी है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत, खेमराज भट्ट, रतनमणी भट्ट, जगत सिंह राणा, रतनमणी गौड़, लोकेंद्र सजवाण, विमल नौटियाल, राजेंद्र राणा ने बताया कि इस वर्ष लगातार अधिक बारिश होने से ग्रामीणों की नकदी फसलें खेतों में सड़ने लगी है जिससे काश्तकारों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नकदी फसलों का बीज काश्तकार बाजार से महंगे दामों पर खरीद कर लाते हैं। मेहनत से उसकी बुआई आदि कार्य करते हैं लेकिन बारिश ने काश्तकारों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। अगले कुछ और दिन इसी तरह बारिश हुई तो खेतों में बची फसलें भी बरबाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से नकदी फसलों के साथ मंडवा, मक्का, चौलाई, झंगोरा व विभिन्न प्रकार की दालें भी खराब होने की कगार पर पहुंच गई है जिससे काश्तकारों को बड़े स्तर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बारिश से फसलों को नुकसान होने से किसान खासे मायूस और परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त फसलों का मौका मुआयना कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।



जौनपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षकों को क्षतिग्रस्त फसलों का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नुकसान का मानक के अनुसार काश्तकारों को मुआवजे राशि दी जाएगी।

- मंजू राजपूत, उप जिलाधिकारी धनोल्टी।

बारिश से आवासीय भवन ढहा

फोटो
उत्तरकाशी। जनपद में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। देर शाम बारिश से जालंग गांव में उर्मिला देवी का भवन ढह गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित महिला को मुआवजा देने की मांग की। शनिवार को देर शाम को बारिश से जालंग गांव की उर्मिला देवी का मकान ढह गया। ग्रामीण भरत राणा ने बताया कि मकान में रखा सामान दब गया है। उन्होंने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed