फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Car falls into bal ganga river in tehri body recovered another person missing ghansali tehri

घनसाली: बालगंगा नदी में गिरी में कार, एक व्यक्ति का शव बरामद, दूसरा लापता, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 17 Oct 2026 06:46 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली Published by: Renu Saklani Updated Sat, 17 Oct 2026 06:46 PM IST
सार

टिहरी जिले में घनसाली-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर छतियारा के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर बालगंगा नदी में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता है। पुलिस और राहत दल नदी में लापता व्यक्ति और वाहन की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Car falls into bal ganga river in tehri body recovered another person missing ghansali tehri
रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बालगंगा तहसील के घनसाली बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर छतियारा के समीप  एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर बालगंगा नदी में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जबकि दूसरा व्यक्ति लापता है। पुलिस, फायर सर्विस और अन्य राहत दल लापता व्यक्ति व वाहन की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष घनसाली प्रशांत बहुगुणा के अनुसार, शनिवार दोपहर सभासद महेंद्र पाल ने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी कि एक वाहन तलेबन के पास बालगंगा नदी में गिरा हुआ है। सूचना मिलते ही चमियाला चौकी पुलिस, घनसाली थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


हादसे का पता शनिवार को चला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 16 अक्तूबर को दो व्यक्ति ग्राम सेंदुल से सेंट्रो कार से वेल्डिंग के काम के सिलसिले में बूढ़ाकेदार क्षेत्र के मेढ़ गांव गए थे। वापसी के दौरान छतियारा गांव से करीब दो किलोमीटर पहले उनकी कार सड़क से नीचे उतरकर बालगंगा नदी में जा गिरी। हादसे का पता शनिवार को तब चला, जब एक बकरी चराने वाले व्यक्ति ने नदी में वाहन और शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UK Top News: रेखा आर्या के बयान से सिलासी हलचल, सैलजा का गौतम पर हमला, बदरीनाथ में बर्फबारी, महानवमी पर छुट्टी


मौके पर अनुराग निवासी केशवपुरी, डोईवाला का शव वाहन से बाहर मिला। पुलिस ने शव को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेलेश्वर भिजवाया। वहीं, दूसरे व्यक्ति जसपाल, पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह, निवासी केशवपुरी, थाना डोईवाला, देहरादून की तलाश की जा रही है।

बालगंगा नदी का बहाव तेज होने के कारण कार नदी के बीच में फंसी हुई है। पुलिस और राहत दल लापता व्यक्ति और वाहन को निकालने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed