फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Car driver Corona infected with patiala

पटियाला से बरात लेकर आया कार ड्राइवर कोरोना संक्रमित

Mon, 13 Jul 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Car driver Corona infected with patiala
पटियाला (पंजाब) से बरात लेकर अंजनीसैण पहुंचा कार ड्राइवर कोरोना संक्रमित निकला। इसके बाद प्रशासन ने दूल्हा-दुल्हन समेत 41 बरातियों को क्वारंटीन कर दिया है। ड्राइवर को रविवार रात ही कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार भेज दिया गया था। अब क्वारंटीन बरातियों की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते रविवार बरात लेकर अंजनीसैण पहुंचने से पहले दूल्हे समेत सभी बरातियों का ऋषिकेश पूर्णानंद इंटर कालेज में सैंपल लिया गया था। जाखणीधार के तहसीलदार मोहन लाल आर्य ने बताया कि रविवार देर रात पटियाला निवासी कार ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट कर दिया गया था।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर हाईरिस्क को देखते हुए बरात में शामिल लोगों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
-मंगेश घिल्डियाल, डीएम टिहरी।
टिहरी में एक और मिला कोरोना संक्रमित
नई टिहरी। टिहरी जिले में सोमवार को एक नया कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में अब कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढ़कर 433 हो गई है। 419 लोग अब तक स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। जबकि दो लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 12 हो गई है। कोरोना संक्रमित को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार आइसोलेट किया गया है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को जाखणीधार ब्लॉक के एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जो पटियाला (पंजाब) से जिले में आया है। स्वास्थ्य विभाग 4636 लोगों की सैंपलिंग कर चुका है। जिनमें से 3622 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 293 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 1254 लोग संस्थागत और 2197 लोग होम क्वारंटीन में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी-गंगादत्त थपलियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed