{"_id":"69fded5875ac8d715d0477ab","slug":"bsf-soldier-balveer-singh-pundir-dies-of-heart-attack-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118801-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बीएसएफ जवान बलवीर सिंह पुंडीर का हृदयाघात से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बीएसएफ जवान बलवीर सिंह पुंडीर का हृदयाघात से निधन
Fri, 08 May 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 08 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के ग्राम श्रीकोट बेलेश्वर निवासी बीएसएफ जवान बलवीर सिंह पुंडीर (58 वर्ष)पुत्र चंदन सिंह का हृदयाघात होने से निधन हो गया। जवान के असामयिक निधन पर परिवार में मातम पसर गया। क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगाें ने जवान को अंतिम विदाई दी।
श्रीकोट-बेलेश्वर गांव के प्रधान दिनेश सिंह रावत ने बताया कि बलवीर सिंह पुंडीर बीएसएफ में कार्यरत थे और उनकी तैनाती इस समय गुवाहाटी असम में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हृदयाघात से हुई है। शुक्रवार को जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव श्रीकोट बेलेश्वर पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ बीएसएफ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। दिवंगत बलवीर सिंह अपने पीछे माता-पिता के साथ पत्नी, बेटा और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक छा गया। क्षेत्रवासियों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।