फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Block heads and village heads took charge as administrators

Tehri News: ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों ने प्रशासक के रूप में किया कार्यभार ग्रहण

Mon, 16 Dec 2024 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 16 Dec 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Block heads and village heads took charge as administrators
नई टिहरी /घनसाली। डीएम मयूर दीक्षित ने उत्तराखंड पंचायतीराज अनुभाग-1 की अधिसूचना के क्रम में टिहरी जिले के निवर्तमान नौ ब्लॉक प्रमुखों और निवर्तमान 1034 ग्राम प्रधानों को छह माह से अनधिक अवधि के लिए अथवा नई ग्राम पंचायतों के गठन के आदेश तक जो पहले हो प्रशासक के रूप नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम मयूर दीक्षित ने नियुक्त किए गए प्रशासकों से सामान्य रूटीन के कार्यों का निर्वहन करने को कहा है। कहा कि नीतिगत निर्णय नहीं लिए जाएंगे। विशेष परिस्थितियों में यदि कोई नीतिगत निर्णय लिया जाना आवश्यक हो तो उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम निहित प्राविधानानुसार डीएम/ जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को भिलंगना ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, प्रतापनगर प्रमुख प्रदीप रमोला, चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट और नरेंद्रनगर प्रमुख राजेंद्र भंडारी के साथ ही ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने ब्लॉकों में बतौर प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने पर ब्लॉक प्रमुखों कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त कर क्षेत्र और ग्राम पंचायत में आधे-अधूरे पड़े विकास कार्यों आगे बढ़ाने में गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल ने कहा कि 2020 में कोरोना महामारी के कारण ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बाधित हो गए थे, जिसकी भरपाई करने का प्रयास किया जाएगा। घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि सरकार ने ग्राम प्रधानों और ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक के रूप में नियुक्त कर उनकी भावनाओं का सम्मान किया है। इस मौके पर आनंद बिष्ट, रामकुमार कठैत, मंडलध्यक्ष कविता तिवाड़ी, चंद्र मोहन नौटियाल, अनिल चौहान, चंद्रमोहन बिष्ट, जितेंद्र कठैत, गिरीश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed