फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP wants to disturb cordial atmosphere: Bawra

सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ना चाहती है भाजपा : बावरा

Thu, 07 Oct 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to disturb cordial atmosphere: Bawra
कांग्रेस के धनोल्टी विधानसभा प्रभारी कांतिलाल बावरा ने थौलधार ब्लाक मुख्यालय कंडीसौड़ में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा देश और प्रदेश का सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ कर उसका राजनीतिकरण करना चाहती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कंडीसौड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए धनोल्टी विधानसभा प्रभारी बावरा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र का 10 फीसदी वादा भी पूरा नहीं कर पाई है। टिहरी जिले के प्रभारी बालेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों को घर से बाहर निकलकर पार्टी की रीति-नीति जन-जन तक पहुंचानी होगी। जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनता महंगाई से त्रस्त है, नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। बैठक में डा. वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष सुमन गुसाईं, मायाराम लसियाल, सुनील बरुण, सुमेरी बिष्ट, पवना खंडूड़ी, सुमन बिष्ट, दीपचंद सजवाण, गोविंद सिंह रावत, मोहनलाल निराला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed