फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP's block chief made for the first time in Bhilangana

भिलंगना में पहली बार भाजपा ने जीता ब्लाक प्रमुख का चुनाव

Wed, 06 Nov 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
BJP's block chief made for the first time in Bhilangana
जिले के सबसे बड़े विकासखंड भिलंगना में पहली बार ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने से लॉटरी से परिणाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

भिलंगना के ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा की बसुमति घणाता को 29 और निर्दलीय भारती रावत को 10 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 19 मतों से बड़े अंतर से ब्लाक प्रमुख पद पर विजय हासिल की। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला। निर्दलीय धनपाल रावत और राजेंद्र गुसाईं को बराबर 12-12 मत मिले, जबकि प्रभात उनियाल को आठ, जितेंद्र कठैत को सात और भाजपा के प्रमोद बिष्ट को महज तीन मत मिले। धनपाल रावत और राजेंद्र गुसाईं को बराबर मत मिलने पर एआरओ पीआर चौहान ने लॉटरी के माध्यम से धनपाल रावत को विजयी घोषित किया। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर तीन राउंड में वोटिंग चली। दो मत रद्द घोषित किए गए। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर चंद्रमोहन को 16, कृष्णा गैराला को 12 और अब्बल लाल को 10 मत मिले। दो मत रद्द हुए। एआरओ चौहान ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। विजयी प्रत्याशियों ने घनसाली बाजार में मिष्ठान वितरण कर जुलूस निकाला। भिलंगना ब्लाक का गठन 1952 में हुआ था। तब से लेकर वहां कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख बनते रहे।
विज्ञापन

फोटो
प्रभा बिष्ट बनी थौलधार ब्लाक की प्रमुख
कंडीसौड़ (टिहरी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में थौलधार ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। सत्तारूढ़ भाजपा को थौलधार ब्लाक में निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थौलधार ब्लाक प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रभा बिष्ट को 21 और भाजपा की काजल पंवार को 14 मत मिले। बिष्ट ने 7 मतों से जीत हासिल कर ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा किया। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्दलीय महावीर चंद रमोला को 18 और भाजपा के प्रमोद नेगी को 17 मत मिले, जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्दलीय ज्ञान सिंह को 21 और भाजपा की नीलम भंडारी को 14 वोट मिले। एआरओ केएस नेगी ने मतदान के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की।
फोटो
जौनपुर में निर्दलीय सीता देवी बनी प्रमुख
थत्यूड़ (टिहरी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जौनपुर ब्लाक में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। जौनपुर ब्लाक में भाजपा प्रत्याशियों के निराशा हाथ लगी है। ब्लाक प्रमुख पद पर निर्दलीय सीता देवी ने भाजपा प्रत्याशी गीता रावत को 6 मतों से हराया।
ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ मेें हुए चुनाव में ब्लाक प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सीता देवी को 23 और भाजपा की गीता रावत को 17 वोट मिले। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्दलीय सरदार सिंह को 25 और भाजपा के वीरपाल सिंह को 15 वोट मिलेे। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्दलीय समीर सिंह 27 और भाजपा के अनिल उनियाल को महज 13 मत मिले। एआरओ रविंद्र जुवांठा ने चुनाव परिणम की घोषणा की।
फोटो
22 साल की शिवानी बनी चंबा की ब्लाक प्रमुख
चंबा (टिहरी)। त्रितरीय पंचायत चुनाव में चंबा ब्लाक में प्रमुख पद पर भाजपा की 22 वर्ष की शिवानी बिष्ट ने जीत का परचम लहराया है, जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्दलीय और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर भाजपा को जीत मिली है।

चंबा के ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा की शिवानी बिष्ट को 23 और भाजपा की बागी प्रत्याशी रागिनी भट्ट को 17 मत मिले। भाजपा की शिवानी 6 मतों से विजयी रही। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्दलीय संजय मैठाणी को 25 और भाजपा के दिनेश थपलियाल को 15 मत मिले। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर भाजपा की बबीता डबराल को 21 और निर्दलीय राजवीर सिंह को 19 मत मिले। एआरओ रजा अब्बास ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed