प्रतापनगर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कन्या पूजन कार्यक्रम कर भोजन, फल और मिष्ठान वितरण किया। कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत देने के लिए पार्टी यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर संचालित कर रही है।
भाजपा की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता पंवार ने बालिकाओं को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि पाठ्य सामग्री भेंट की। कहा कि बेटी बचेगी तभी समाज भी बचेगा। बेटियां जिस तरह से हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार बेटियों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इस मौके पर प्रीति डिमरी, गीता नेगी, कविता रावत, सुनीता, रामी, नीलम, बबीता, शैला, परिधि, अदिति, अंजली, अनन्या, रिया, निधि, प्रिया, जमुना, अनीता, सुधा, तरुणा, गीतांजलि और अंशिका आदि मौजूद थी।