फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP in the Devprayag assembly constituency

निर्दलियों और भाजपा में कड़ा मुकाबला, चार ब्लाकों में निर्दलीय और चार पर भाजपा का कब्जा

Wed, 06 Nov 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
BJP in the Devprayag assembly constituency
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ भाजपा को टिहरी जिले में ब्लाक प्रमुख के चार सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। चार ब्लाक प्रमुख पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक ब्लाक प्रमुख की सीट आई है। देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा को करारी हार मिली है।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक प्रमुख के चुनाव संपन्न हो गए। भाजपा के चंबा और भिलंगना में ब्लाक प्रमुख बने हैं, जबकि जाखणीधार और नरेंद्रनगर ब्लाक में दो नवंबर को ब्लाक प्रमुख पद पर एक-एक नामांकन होने से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। सबसे बुरा हाल कांग्रेस का रहा। बमुश्किल प्रतापनगर में ब्लाक प्रमुख पद पर कांग्रेेस समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए थे। थौलधार, जौनपुर, कीर्तिनगर और देवप्रयाग में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व जाखणीधार, थौलधार, देवप्रयाग, कीर्तिनगर और जौनपुर ब्लाक में भाजपा के ब्लाक प्रमुख थे। वहीं भिंलगना, नरेंद्रनगर में कांग्रेस और चंबा और प्रतापनगर में निर्दलीय ब्लाक प्रमुख थे। इस तरह भाजपा को पिछली बार की तुलना में एक सीट का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भी पिछली बार की तुलना में एक सीट कम मिली है। टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी अपनी साख बचाने में कामयाब रहे। चंबा और जाखणीधार में भाजपा के प्रमुख बने। सबसे बुरा हाल देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का रहा। विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लाक से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चुनाव हार गए। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह अपने-अपने प्रत्याशी जिताने में सफल रहे। जौनपुर ब्लाक प्रमुख पद पर पूर्व में भाजपा का कब्जा था, लेकिन इस बार वहंा निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रमुख पद पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed