फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Belak to Jhala road construction will reduce the distance of Chardham

बेलक से झाला सड़क निर्माण से कम होगी चारधाम की दूरी

Wed, 30 Jun 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Belak to Jhala road construction will reduce the distance of Chardham
चारधाम यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए भिलंगना में पौराणिक पैदल यात्रा मार्ग से प्रस्तावित सड़क के सर्वे पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि लोनिवि बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बेलक से पिंस्वाड़ होते हुए झाला तक लंबी दूरी का सर्वे कर रहा है, जबकि बेलक से पुराने पैदल यात्रा मार्ग से कम दूरी तय कर झाला पहुंचा जा सकता है। उन्होंने यात्रा मार्ग की दूरी कम करने के लिए बेलक से झाला का सर्वे कराने की मांग की है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्ग की दूरी घटाने के लिए भटवाड़ी से बेलक -बढ़ाकेदार पौराणिक पैदल यात्रा मार्ग पर पंवाली-कांठा होते हुए त्रिजुगीनाराण तक 94.50 किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लोनिवि ने इस पैदल मार्ग पर सड़क का सर्वे कराने के लिए निविदा जारी की है, जिसमें बेलक से पिंस्वाड़ होते हुए झाला का सर्वे भी शामिल है। स्थानीय लोगों ने सर्वे पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेलक से झाला 12 किमी पैदल पौराणिक मार्ग है, जबकि बेलक से पिंस्वाड़ होते हुए झाला की दूरी करीब 28 किमी है।
विज्ञापन

बेलक से पिंस्वाड़ के बीच थुनेर, रई, मुरेंड और खर्सू का घना जंगल भी है, जबकि बेलक से झाला के बीच काफी कम जंगल है। बूढ़ाकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए लोनिवि को डीपीआर के मुताबिक पौराणिक पैदल यात्रा मार्ग पर स्थित चट्टी से चट्टी मिलाते हुए बेलक से झाला मोटर मार्ग का सर्वे करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए अभी प्रारंभिक सर्वे किया जा रहा है। बेलक से पिंस्वाड़ मोटर मार्ग पहले से स्वीकृत है। बेलक से झाला तक पौराणिक पैदल यात्रा मार्ग का भी सर्वे किया जाएगा।
-डीसी नौटियाल, ईई, लोनिवि घनसाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed