{"_id":"57505e564f1c1b020910a41d","slug":"bear-attack-claimed-the-lives-of-women-bodies-found-in-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में महिला की जान गई, खाई में मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में महिला की जान गई, खाई में मिला शव
घनसाली (टिहरी)।
Updated Thu, 02 Jun 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भालू के हमले में एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतका का शव खाई से बरामद किया है। तहसील क्षेत्र में दो दिन में ही यह दूसरी घटना है। भयभीत ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
घनसाली तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए जंगली जानवर जान के दुश्मन बन गए हैं। आए दिन हमला होने से महिलाओं का जंगल जाना मुश्किल हो गया। बृहस्पतिवार को ढुंग मंदार पट्टी के ग्राम ढुंग की गोमती देवी (35) पत्नी राकेश रावत दोपहर करीब एक बजे चालनियकोट नामे तोक में घास के लिए गई थी। इस दौरान घात लगाए भालू ने उस पर हमला कर उसे पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। आस-पास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाकर भालू को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों ने खोजबीन कर महिला का शव खाई से बरामद किया।
विज्ञापन
इस घटना से महिलाओं में खासी दहशत बनी हुई है। गोमती की चार बेटियां हैं। इनमें सबसे छोटी बेटी छह साल की है। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को घटना की सूचना दी है। तहसील क्षेत्र के लोदस गांव में एक दिन पहले ही भालू ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था जिसका उपचार श्रीनगर में चल रहा है। जंगली जानवरों के लगातार बढ़ते हमले से ग्रामीणा खासे भयभीत हैं। उन्होंने जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन