फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ban imposed on consuming and serving alcohol in Lavani village.

Tehri News: लवाणी गांव में शराब पीने और पिलाने पर लगा प्रतिबंध

Fri, 19 Jun 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 19 Jun 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Ban imposed on consuming and serving alcohol in Lavani village.
शादी समारोह में शराब परोसने पर 50 हजार का जुर्माना लगेगा
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत लवाणी के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मंजू पंवार की अध्यक्षता में बैठक कर शादी-समारोह और मांगलिक कार्यक्रमों में शराब पीने और पिलाने पर प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये का जुर्माने का प्रस्ताव पारित किया गया।
लवाणी की ग्राम प्रधान पंवार ने कहा कि शाद-विवाह की मेहंदी रस्म, मुंडन संस्कार व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में शराब का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है। जिस पर प्रतिबंध लगाने की बहुत जरूरत थी। शराब के प्रचलन से सबसे अधिक युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है, जिससे गांव और समाज का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन

शराब के कारण मांगलिक कार्यक्रमों में लड़ाई-झगड़े की संभावना भी बनी रहती है। कहा कि बैठक में शादी और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में डीजे की समय सीमा रात 12 बजे तक तय की गई है। इसके बाद डीजे संचालन करने वालों पर 20 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसे गांव के सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक हित बेहतर कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से गांव माहौल अच्छा होने के साथ आपसी भाईचारा बढ़ेगा। इस मौके पर सुरमा देवी, लीला देवी, सूरत सिंह पंवार, समाज सेवी चतर सिंह पंवार, भरत सिंह पंवार,पूर्व प्रधान भूरिया सिंह पंवार, प्रताप पंवार, कुंदन सिंह चौहान, सोबत चौहान, इंद्रमणि नौटियाल, आशीष नौटियाल, नीरज सेमवाल, गुलाब सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed