फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ayush hospital of 50 beds to be built in Lamaridhar

लामरीधार में बनेगा 50 बेड का आयुष अस्पताल

Sat, 25 Dec 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Ayush hospital of 50 beds to be built in Lamaridhar
जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। प्रदेश सरकार ने लामरीधार में 50 बेड के आयुष अस्पताल निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। 15 करोड़ 73 लाख की लागत से आयुष अस्पताल का निर्माण होगा। लामरीधार में आयुष अस्पताल के साथ-साथ इसको योग एवं वैलनेस सेंटर बनाने का भी निर्णय लिया है। आयुष अस्पताल के निर्माण का लाभ जाखणीधार के अलावा हिंडोलाखाल और भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र की एक लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जाखणीधार क्षेत्र के लोगों को अब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव और पेटव से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। टिहरी बांध प्रभावित जाखणीधार क्षेत्र के लोगों को नए साल में प्रदेश सरकार की ओर से लामरीधार में आयुष अस्पताल की सौगात दी गई है। टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने बताया 50 बेड के अस्पताल के लिए 15 करोड़ 73 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। आयुष अस्पताल के लिए लामरीधार में भूमि पहले ही चिह्नित कर स्वास्थ्य विभाग के नाम भूमि का हस्तांतरण कर लिया गया था। केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित इस अस्पताल की सभी अन्य समस्याओं का समाधान राज्य सरकार ने कर दिया है। अस्पताल में 10 डॉक्टर, 10 फार्मेसिस्ट सहित 50 अधिकारी और कर्मचारियों के पदों का सृजन किया गया है। बताया कि प्रदेश सरकार ने लामरीधार में आयुष अस्पताल के साथ-साथ इसको योग एवं वैलनेस सेंटर बनाने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लामरीधार टिहरी झील से 22 किमी की दूरी पर स्थित है। टिहरी झील में देश-विदेश से बोटिंग करने आने वाले पर्यटक आयुष अस्पताल में योग एवं पंचकर्मा के लिए आसानी से पहुंच सकते हैं। विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले लामरीधार में आयुष अस्पताल का शिलान्यास करने की तैयारी की जा रही है। आयुष अस्पताल को भविष्य में आयुर्वेद का शोध केंद्र बनाने पर भी आयुष विभाग विचार कर रहा है। आयुष अस्पताल के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, डीसीबी के निदेशक नरेश नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख आशा राम थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा भट्ट, विनोद बिष्ट, मार्केडेय कोहली, विक्रम उनाल, कीर्ति कुमाईं, कांति राम ने मुख्यमंत्री और आयुष मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed