फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Awareness programs and competitions will be held across the district till November 14

14 नवंबर तक जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

Sun, 17 Oct 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Awareness programs and competitions will be held across the district till November 14
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 14 नवंबर तक जिलेभर में जन जागरूकता कार्यक्रम, विधिक साक्षरता कैंप, स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। सोमवार से चार दिन जिला भर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सचल मोबाइल विधिक सेवा वाहन संचालित करेगा जिसके जरिए लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीनियर डिविजन अशोक कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 2 अक्तूबर से 14 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सचल विधिक सेवा मोबाइल वाहन 18 से 21 अक्तूबर तक सभी ब्लॉकों में जाएंगे। इसके अलावा सोमवार को जिला कारागार में कैदियों के अधिकारों की जानकारी के लिए शिविर लगेगा। 19 को चंबा ब्लॉक में 60 महिलाओं को कानूनी जानकारी, 20 को विधि संकाय के छात्र-छात्राओं के साथ गोष्ठी, 21 को वरिष्ठ नागरिकों का कैंप, 23 को कीर्तिनगर में वृहद विधिक साक्षरता शिविर, 26 को निर्माण कार्यों स्थलों पर जाकर श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। 30 अक्तूबर को ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के साथ ऑनलाइन सेमिनार होगा। 8 नवंबर को जिला स्तर पर सेमिनार, 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर नैनबाग में वृहद कैंप, 11 को विधि के छात्रों और पुलिस कर्मियों के साथ सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम, 12 को फकोट में 60 महिलाओं को कानूनी जानकारी, 13 को रेडियो और टीवी पर चर्चा और 14 नवंबर को बाल दिवस पर स्कूलों में पेंटिंग, निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed