फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Awareness campaign conducted regarding domicile and land law

Tehri News: मूल निवास और भू-कानून को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Mon, 16 Dec 2024 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 16 Dec 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign conducted regarding domicile and land law
स्थायी निवास के नाम पर प्रदेश के मूल निवासियों के साथ किया जा रहा खिलवाड़ : नेगी
विज्ञापन

नई टिहरी। भू भूम्याल जागृति मंच के लोगों ने प्रतापनगर के ग्राम धारकोट में मूल निवास और भू-कानून जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को भूकानून और मूल निवास का महत्व बताया। मंच ने कहा कि स्थायी निवास के नाम पर प्रदेश के मूल निवासियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बाहरी लोगों को अपनी पैत्रिक जमीन कभी न बेचें।

सोमवार को टिहरी भू-भूम्याल जागृति मंच ने धारकोट गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर मूल निवास और भू- कानून के बारे में बताया। मंच के संयोजक देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि ग्रामीण अपनी पैत्रिक भूमि किसी भी हाल में बाहरी लोगों को न बेचें। किसी विपरीत परिस्थितियों में जमीन बेच रहे हैं, तो उसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दे। ताकि आपस में वाद विवाद की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक महिपाल सिंह नेगी कहा कि स्थायी निवास के नाम पर प्रदेश के मूल निवासियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदेश की सरकारों ने 15 साल से उत्तराखंड में रहने वाले लोगों और हमारे पुरखों को समान अधिकार दे रही है, जिससे प्रदेश के नौजवानों के हक-हकूक, रोजगार और संसाधनों पर पहले जैसे अधिकारों से यहां के मूल निवासी वंचित हो रहे हैं। इसका सबसे अधिक खमियाजा युवा पीढ़ी को भुगतना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के सह संयोजक अमित पंत ने कहा कि गांव की जमीनों का सौदा कराने वाले ज्यादातर लोग गांव और आसपास क्षेत्र के लोग हैं। ग्रामीण ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। अपनी पैत्रिक भूमि को न बेचें। अभी नहीं चेते तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने होंगे। पूर्व ग्राम प्रधान मेहरबान सिंह नेगी, हरीश नेगी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गांवों के प्रवेश द्वारों पर गांव की जमीन नहीं बेचने को लेकर बोर्ड लगाएं गए हैं। बाहरी लोगों को जमीन बेचने वाले का गांव में सामाजिक बहिष्कार का किया जाएगा। ग्रामीणों ने भैरव देवता मंदिर में शपथ ली कि वे गैर उत्तराखंडियों को अपनी भूमि नहीं बेचेंगे। इस मौके पर धनवीर नेगी, हैरी नेगी योगेंद्र सिंह,वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पुलमा देवी, सुषमा देवी, हंसा देवी, किरण नेगी, रौनकी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed