फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   artificial rock wall made in narendranagar college

नरेंद्रनगर महाविद्यालय में बनाई आर्टिफिशियल रॉक वाल

Wed, 02 Mar 2022 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
artificial rock wall made in narendranagar college
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में कृत्रिम रॉक वाल में प्रशिक्षण करता प्रतिभागी छात्र। - फोटो : NEW TEHRI
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पर्वतारोहण, आपदा प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास के लिए पर्यटन अध्ययन विभाग की ओर से आर्टिफिशियल रॉक वाल का निर्माण किया गया है। इसमें प्रतिभागी छात्रों को रॉक क्लाइबिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के पर्यटन अध्ययन विभाग ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं को देखते हुए कालेज परिसर में प्रशिक्षण के लिए कृत्रिम रॉक वाल बनाई है। ट्रायल के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को माउंट क्राफ्ट देहरादून के प्रशिक्षक दीपेश और मोनू ने रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण दिया। बुधवार को पहले दिन क्लाइंबर इंस्ट्रक्टर मोनू और दीपेश ने सीट हार्नेस, बेल्ट बांधने, स्क्रू गेट, ब्लेयर, क्लाइंबर रोप, कैरेबिनर, डिसेंडर, फिंगर ऑफ एट से रस्सी के सहारे क्लाइंबर को नियंत्रित करने के गुर सिखाए। पर्यटन विभाग के प्रभारी डा. संजय महर ने कहा कि कृत्रिम रॉक बन जाने से छात्र साहसिक खेलों के साथ ही आपदा प्रबंधन में निपुण हो सकेंगे। रूसा परियोजना के तहत 20 मीटर ऊंची और 5 मीटर चौड़ी कृत्रिम वॉल बनाई गई है। हिमगंगा एडवेंचर के प्रबंधक धर्मेंद्र नेगी ने बताया कि आपदा प्रबंधन व साहसिक खेलों में छात्रों के प्रशिक्षण के लिए अहम साबित होगा। इस मौके पर प्राचार्य डा. उमेश मैठाणी, प्रतिभागी छात्र अनिल पुंडीर, भीम सिंह, प्रियंका, राजेंद्र, कृष्णा, डा. विजय भट्ट,शिशुपाल रावत, डा. विक्रम बर्तवाल, विशाल त्यागी और डा. हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed