{"_id":"61c9c36246cca47c47608d4e","slug":"approval-of-three-crores-was-received-for-the-construction-works-of-hm-new-tehri-news-drn399951272","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएम के निर्माण कार्यों के लिए तीन करोड़ की स्वीकृति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएम के निर्माण कार्यों के लिए तीन करोड़ की स्वीकृति मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी एंड न्यूट्रीशन संस्थान नई टिहरी में लंबे समय से अधर में लटके कार्य पूरे होने की उम्मीद जगी है। सरकार ने एचएम के अधूरे कार्यों को पूरा करवाने के लिए प्रथम चरण में साढ़े तीन करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है, जिससे संस्थान के शिक्षकों से लेकर छात्र-छात्राओं को सुविधाएं मिलेंगी।
होटल मैनेजमेंट संस्थान में लंबे समय से प्रधानाचार्य कक्ष, फैकल्टी कक्ष, लैब, स्टोर, स्टाफ आवास, छात्रावास की चहारदीवारी, दो गेट समेत अन्य सुविधाओं का अभाव बना था। इस कारण छात्र-छात्राओं से लेकर शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मियों को परेशानियां उठानी पड़ रही थी। एचएम की कार्यदायी संस्थान निर्माण निगम ने प्रथम चरण के कार्यों के लिए साढ़े तीन करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी थी, जिसे शासन ने सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।
संस्थान में वर्तमान में बैचलर इन होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी और टूरिज्म में पीएचडी की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन संस्थान में सुविधाओं का अभाव बना है। अब उम्मीद है कि उक्त धनराशि से संस्थान सुविधाएं विकसित होंगी। इस संबंध में संस्थान के निदेशक डा. यशपाल नेगी का कहना है कि संस्थान में छात्रों को आधुनिक तकनीकी से शिक्षा दी जाती है। साढ़े तीन करोड़ की डीपीआर जो शासन को भेजी है इसे सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। बजट मिलने पर संस्थान में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।