{"_id":"61c9c2b2e8f08f76072bfd9c","slug":"ankit-and-ekta-won-the-marathon-new-tehri-news-drn399950827","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में अंकित और एकता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में अंकित और एकता ने मारी बाजी
विज्ञापन
जौनपुर महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली छात्र-छात्राओं की शानदार सांस्कृतिक झांकियाें, मार्च पास्ट के साथ सोमवार से पांचवां जौनपुर महोत्सव शुरू हो गया। मैराथन दौड़ के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं ने जौनपुरी और जौनसारी लोक गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बालक वर्ग की आठ किमी मैराथन दौड़ में अंकित असवाल और बालिका वर्ग में एकता पंवार सबसे तेज दौड़ी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ के मैदान में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार और ब्लॉक प्रमुख सीता रावत ने एक दिवसीय पांचवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पहले स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर में शानदार सांस्कृतिक झांकियां निकालीं। मुख्य अतिथि विधायक पंवार ने कहा कि जौनपुर महोत्सव अपनी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन को बचाने के लिए आवश्यक है। शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि समय की आवश्यकता बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देेने की है। ब्लॉक प्रमुख सीता रावत ने कहा कि भविष्य में बड़े स्तर पर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जौनपुर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की देकर खूब वाहवाही लूटी। लोक गायिका मंजू नौटियाल ने गढ़ वंदना के साथ अपनी प्रस्तुति दी। सुरतू मामा लोकगीत की प्रस्तुति पर दर्शक भी झूम उठे। बालक वर्ग की मैराथन दौड़ में अंकित असवाल प्रथम, मनजीत राणा द्वितीय और संदीप तृतीय रहे जबकि बालिका वर्ग में एकता पंवार प्रथम, अंबिका द्वितीय और सीता पुंडीर तृतीय स्थान पर रही। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जीजीआईसी थत्यूड़ प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर तृतीय और श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, पूर्व प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, भाजपा मंडलध्यक्ष हीरामणि गौड़, जौनपुर महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल, सोबत रावत, श्रीपाल सिंह रावत, आरती चटकारिया, पृथ्वी सिंह रावत, दिनेश रावत, सुनील रावत, अमित असवाल, महावीर सजवाण जयपाल केरवान आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील सजवाण और सुमन नौटियाल ने किया।