फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Allegation of releasing monkeys brought from outside into the shelter.

Tehri News: बाहर से पकड़ कर लाए गए बंदर रैका में छोड़ने का आरोप

Fri, 29 Dec 2023 04:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 04:24 PM IST
विज्ञापन
Allegation of releasing monkeys brought from outside into the shelter.
लंबगांव(टिहरी)। पहाड़ में बंदर खेती बाड़ी के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। यहां रैका पट्टी के लोगों ने बाहर से पकड़ कर ला रहे बंदरों को यहां गांव में छोड़ने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग यूटीलिटी वाहन में बाहर से भर लाए गए बंदरों को पड़िया और सेमगांव में छोड़ते हुए देखे गए हैं। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। सेमगांव के प्रधान राहुल राणा और परमवीर पोखरियाल ने बताया कि बीते रोज वह सुबह घूमने जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोग यूटीलिटी से बंदर छोड़ते हुए देखे गए। उनका पीछा करने पर वह भाग गए। उन्होंने वन विभाग से ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस बावत रेंजर हर्षराम उनियाल ने कहा कि कुछ दिनों पहले बंदरों को विभागीय रेस्क्यू टीम द्वारा पकड़ा गया था। लेकिन उन्हें बधियाकरण के लिए चिड़ियापुर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि बाहर से पकड़ कर लाए गए बंदर यहां रैका पट्टी में छोड़ने की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed