फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   All Saints Convent School's annual function was a success with a plethora of programmes.

Tehri News: आल सेंट कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में रही कार्यक्रमों की धूम

Wed, 10 Dec 2025 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 10 Dec 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
All Saints Convent School's annual function was a success with a plethora of programmes.
मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
विज्ञापन

नई टिहरी। आल सेंट कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रबंधन की ओर से वार्षिकोत्सव के अवसर पर वर्षभर विभिन्न कक्षाओं और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मार्च पास्ट के साथ वार्षिकोत्सव का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि डीएम नितिका खंडेलवाल, विशिष्ट अतिथि एसएसपी आयुष अग्रवाल ने वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि डीएम खंडेलवाल ने छात्र-छात्राओं को सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर कॅरिअर बनाने के लिए निरंतर अभ्यास करने की जरूरत होती होती है।
विज्ञापन

एसएसपी अग्रवाल ने सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए छात्र-छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक फादर जोश टीजे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य, समूह गान, देशभक्ति गीतों और नाटक की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालिया बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट याकूब, सिविल जज सीनियर डिविजन आफिया, डीडीओ मोहम्मद असलम, प्रधानाचार्य सिस्टर दीपांडो, शिक्षक विक्रम सिंह कठैत, ऋषिका, संगीता चौहान, अंजूला बिष्ट, कमल बहुगुण, भागवत रौतेला, उपेंद्र, लाजवंती रौथाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed