{"_id":"66aa3a86d2ad2938f7096299","slug":"all-coaching-centers-in-uttarkashi-will-have-security-audit-tehri-news-c-54-1-sdrn1041-107634-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: उत्तरकाशी के सभी कोचिंग सेंटर का होगा सुरक्षा ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: उत्तरकाशी के सभी कोचिंग सेंटर का होगा सुरक्षा ऑडिट
Wed, 31 Jul 2024 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। दिल्ली के पुराना राजेंद्रनगर स्थित एक आईएएस कोचिंग सेंटर में हुए हादसे से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने जिले के सभी कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट करने का निर्णय लिया है, जिसमें फायर सहित प्राकृतिक व अन्य आपदाओं से सुरक्षा के इंतजाम परखे जाएंगे।
पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत जनपद के सभी कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा की दृष्टि से ऑडिट किया जाएगा। इसमें फायर सुरक्षा सहित प्राकृतिक व अन्य आपदाओं के लिए कोचिंग संस्थाओं में इंतजामों को जांचा व परखा जाएगा। एसपी ने बताया कि इस क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एलआईयू प्रभारी निरीक्षक दीपक रावत व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस, एलआईयू व फायर की टीम ने जिला मुख्यालय स्थित तीन कोचिंग सेंटरों का सुरक्षा ऑडिट कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। टीम ने कोचिंग संस्थान के संचालकों को आपदा व अग्निशमन उपकरणों की लगातार मरम्मत व नियमों का पालन करने की हिदायतें दी।