फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Agneepath recruitment scheme is not liked by ex-servicemen and youth

पूर्व सैनिकों को पंसद नहीं आ रही अग्निपथ भर्ती योजना

Wed, 15 Jun 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Agneepath recruitment scheme is not liked by ex-servicemen and youth
केंद्र सरकार की ओर से सेना के तीनों अंगों में युवाओं की भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ भर्ती योजना पूर्व सैनिकों और युवाओं को रास नहीं आ रही है। पूर्व सैनिक अग्निवीरों की भर्ती योजना को देश की सुरक्षा से लेकर युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कारगर नहीं मान रहे हैं। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा अग्निवीर योजना को वैकल्पिक रोजगार के लिए तो ठीक बता रहे हैं, लेकिन उन्हें बेहतर भविष्य नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सैन्य क्षेत्र में रोजगार देने के लिए अग्निपथ भर्ती योजना का एलान किया है, लेकिन जिले के पूर्व सैनिक चार साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती को उचित नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि सीमाओं की सुरक्षा के लिए संविदा पर अग्निवीर की नियुक्ति करना देश और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। सेना में पूर्व की भांति ही युवाओं की भर्ती होनी चाहिए।
विज्ञापन

सेना में संविदा पर भर्ती करना किसी के भविष्य से खिलवाड़ से कम नहीं है। जो लोग वर्तमान में सेना से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें ही सरकार नौकरी नहीं दे रही है। ऐसे में चार साल सेवा करने के बाद घर आने वाले युवाओं कहां से नौकरी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंदर सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व सैनिक संगठन टिहरी।
अग्निपथ भर्ती योजना अग्निवीरों और देश के लिए उचित प्रतीत नहीं होती है। यह योजना दूरगामी नहीं है। अभी तक जो युवा सेना में भर्ती होते हैं, वह अपना सुरक्षित भविष्य मानकर देश सेवा करते हैं। लेकिन अग्निपथ भर्ती योजना से अग्निवीर बनने वालों के लिए बेहतर भविष्य की चिंता सताती रहेगी।
-शांति प्रसाद खंडूड़ी, पूर्व सैनिक, नई टिहरी।
मैं सेना भर्ती की तैयारी कर रहा हूं। अग्निपथ भर्ती योजना वैकल्पिक रोजगार के लिए तो ठीक है, लेकिन बेहतर भविष्य के लिए उचित नहीं है। चार साल सेवा के बाद युवा फिर बेरोजगार हो जाएंगे। इस योजना में सरकार को कुछ और बदलाव करने की जरूरत है।

-चंद्रवीर सिंह, बुढ़ाकेदार, टिहरी
मैं तीन साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा हूं, लेकिन दो साल कोरोना के कारण भर्ती नहीं हो पाई। अब सरकार ने सेना भर्ती के नियम में जो बदलाव किए हैं, उससे भले की रोजगार की राह खुलेगी। लेकिन बेहतर भविष्य इस योजना में नहीं दिखती है।
-अंकित कुमार, जाखणीधार, टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed