फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   After offering prayers and worship to Deity Bhadraraj, people prayed for happiness and prosperity.

Tehri News: भद्रराज देवता की पूजा-अर्चना कर लोगों ने मांगी सुख-समृद्धि

Thu, 07 May 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 07 May 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
After offering prayers and worship to Deity Bhadraraj, people prayed for happiness and prosperity.
थत्यूड़ (टिहरी)। ढाणा बाजार स्थित भद्रराज देवता की डोली की पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। जौनपुर क्षेत्र के तीन पट्टियों का यह मेला थत्यूड़ के ढाणा बाजार में हुआ।
विज्ञापन

भद्रराज देवता मंदिर से डोली ढोल-दमाऊं के साथ थत्यूड़ बाजार होते हुए ढाणा भद्रराज मंदिर पहुंची। ढोल-दमाऊं की थाप पर ग्रामीणों ने रासो-तांदी किया। मेले में सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते मेले में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने देव डोली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि मांगी। मेले के दो-तीन दिन पहले से देहरादून और सहारनपुर से दुकानदारों का पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश रावत, महासचिव मनवीर नेगी, कोषाध्यक्ष रविंद्र परमार ने बताया प्रत्येक वर्ष भद्रराज देवता का पौराणिक मेला संपन्न होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed