फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   After inspecting the school, the officials tested the arrangements

विद्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों ने परखीं व्यवस्थाएं

Tue, 14 Sep 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
After inspecting the school, the officials tested the arrangements
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ का अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक आरके कुंवर, राज्य समन्वयक डा. मोहन बिष्ट व खंड शिक्षा अधिकारी यशवीर रावत ने आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय संचालन, पठन-पाठन सहित साफ-सफाई और अन्य विषयों की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से विभिन्न विषयों के संदर्भ में संवाद करते हुए टिप्स भी दिए। कहा कि शिक्षण को व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ा जाना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या आरती चिटकारिया सहित शिक्षिकाओं ने कक्षा 6 से 10 तक संचालित ‘मिशन कोशिश ब्रिज कोर्स’ और वर्कशीट की स्थिति, ऑनलाइन व वर्चुअल शिक्षण आदि की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान टीम ने कहा कि शिक्षकों को यह भावना बदलनी है कि सरकारी शिक्षा की स्थित खराब है। इस मौके पर शिक्षिका कुसुमलता कठैत, उषा मेहरा, कुसुम पंवार, अन्नपूर्णा, सुमित रावत, रश्मि जोशी, दीपा नवानी, भारती नौटियाल, संगीता थपलियाल, कृष्णा मुयाल, विनीता फोनिया मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed