फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   After disconnecting the connection, the bill of 70 thousand was given

कनेक्शन काटने के बाद थमा दिया 70 हजार का बिल

Thu, 26 Aug 2021 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
After disconnecting the connection, the bill of 70 thousand was given
नई टिहरी में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के शिविर में उपभोक्ता की समस्या सुनते सदस्य। - फोटो : NEW TEHRI
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की कई शिकायतों को दूर किया गया। शिविर में ज्यादातर मामले अनियमित बिलों से संबंधित थे। टिहरी डिविजन से जुड़े सौदी गांव के उपभोक्ता सूरत सिंह ने शिकायत की थी कि उनका मीटर विभाग ले गया था। इसके बाद उनका कनेक्शन भी काट दिया गया, बावजूद इसके उन्हें 70 हजार 629 रुपये का बिल थमाया गया है।
विज्ञापन

मंच के न्यायिक सदस्य कीर्ति प्रसाद भट्ट, तकनीकी सदस्य डीएस खाती और उपभोक्ता सदस्य विपिन बनियाल ने मामले की सुनवाई की। तथ्यों की पड़ताल करते हुए मंच ने पाया कि उपभोक्ता को गलत बिल दिए गए हैं। मंच ने यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार को संशोधित बिल पेश करने के आदेश दिए। संशोधित बिल सिर्फ 6 हजार 993 रुपये का बना और उपभोक्ता को 63 हजार 636 रुपये की बिल में राहत मिल गई। मंच ने संशोधित बिल राशि जमा करा दिए जाने के बाद उपभोक्ता का कनेक्शन तुरंत जोड़ने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा शिविर में सोलर प्लांट से संबंधित संयोजनों के अनियमितता बिलों, बिजली के झूलते तारों से करंट के खतरे जैसी शिकायतों पर सुनवाई की गई और आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed