{"_id":"574094ee4f1c1b6f64ac7b0b","slug":"advani-arrived-on-a-private-visit-narendrangr","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी यात्रा पर नरेंद्रनगर पहुंचे आडवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी यात्रा पर नरेंद्रनगर पहुंचे आडवाणी
अमर उजाला/नरेंद्रनगर (टिहरी)
Updated Sat, 21 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शनिवार को चार दिनी निजी यात्रा पर नरेंद्रनगर पहुंचे। यहां होटल आनंदा में ठहरे हुए हैं और मंगलवार को दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन
होटल सूत्रों के अनुसार आडवाणी शनिवार शाम निजी यात्रा पर यहां पहुंचे। उनके साथ उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी, जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चोपड़ा और तीन अन्य पारिवारिक मित्र भी भ्रमण के लिए आए हैं। बताया गया कि वह निजी दौरे पर एकांतवास के लिए यहां आए हैं। इस दौरान उन्होंने किसी से मिलने और राजनीतिक चर्चा से भी इनकार कर दिया। बताया गया कि आडवाणी के साथ आए अन्य लोगों के साथ 24 मई को गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन