{"_id":"620514bfc0026347562ee9c3","slug":"adarsh-booth-will-woo-voters-new-tehri-news-drn4037429117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को लुभाएंगे आदर्श बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को लुभाएंगे आदर्श बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिले में इस बार विधानसभा चुनाव में 12 मॉडल आदर्श बूथ बनाएं गए हैं, जो मतदाताओं को लुभाएंगे। मॉडल बूथों पर खासतौर पर फूल और गुब्बारों से सजावट की जाएगी। दीवारों पर विभिन्न प्रकार की चित्रकारी देखने को मिलेगी। मतदाताओं के लिए पानी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा 6 सखी बूथ बनाएं गए हैं। सखी बूथों पर सभी महिला कार्मिक तैनात रहेंगी।
विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर प्रशासन जोरशोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। स्वीप की नोडल अधिकारी/सीडीओ नमामी बंसल ने बताया कि जिले में इस बार 12 मॉडल आदर्श बूथ बनाएं गए है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो बूथ बनाएं गए हैं। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सेमली गिरगांव व राइंका चमियाला, देवप्रयाग में विधानसभा क्षेत्र में जीजीआईसी और जीआईसी किलकिलेश्वर, नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में राइंका नरेंद्रनगर व पूर्णानंद पब्लिक स्कूल मुनिकीरेती, प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के राइंका ओखलाखाल, राइंका प्रतापनगर, टिहरी विधानसभा क्षेत्र में ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल और लोनिवि परिसर चंबा, धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में राइंका नैनबाग और राइंका पुजारगांव को मॉडल बूथ बनाया गया है। सभी मॉडल आदर्श बूथों पर विशेष तौर सजवाट की जाएगी।