{"_id":"6720e39afff5cc07830a571c","slug":"a-student-drowned-in-the-tehri-dam-lake-while-taking-a-bath-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109477-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: तीन दोस्तों के साथ झील में नहाते समय डूबा छात्र, ढूंढ खोज में जुटी एसडीआरएफ को नहीं कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: तीन दोस्तों के साथ झील में नहाते समय डूबा छात्र, ढूंढ खोज में जुटी एसडीआरएफ को नहीं कामयाबी
Wed, 30 Oct 2024 08:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)।
Updated Wed, 30 Oct 2024 08:56 AM IST
सार
टिहरी बांध की झील में नहाते समय एक छात्र डूब गया। उसके साथ गए तीन अन्य दोस्तों की सूचना पर गांव के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
नहाते समय डूबा छात्र ( सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
तीन दोस्तों के साथ टिहरी बांध की झील में नहाते वक्त एक छात्र झील में डूब गया। घटना के बाद छात्र के घर और जड़गी गांव में कोहराम मच गया। मां और छोटा भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान भी चलाया, लेकिन कामयाबी नही मिल पाई।
विज्ञापन
प्रतापनगर के जड़गी गांव निवासी प्रताप सिंह चौहान का बेटा हिमांशु चौहान (20) अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने के लिए पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे घर से निकला था। दोपहर एक बजे के लगभग वह गांव से कुछ दूरी पर स्थित टिहरी बांध की झील में नहाते वक्त डूब गया। उसके साथ गए तीन अन्य दोस्तों की सूचना पर गांव के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि झील में डूबे छात्र की तलाश चल रही है। एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोरों ने झील में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन झील की गहराई अधिक होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dhanteras 2024: राजधानी में धनतेरस पर धन की बहार...चमका बाजार, जाम हुआ पलटन बाजार, तस्वीरें
बुधवार आज भी झील में रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। हिमांशु इंटर कॉलेज ओखलाखाल में 12वीं में पढ़ता है। उसके डूबने की सूचना पर मां और एक छोटा भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।